
लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह कथन सच ही है कि सोच का फर्क है। सोच का फर्क भाजपा की नहीं सपा की सोच में है। सपा की सोच शिक्षा को लेकर नकल माफिया और शिक्षा की बर्बादी है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा संदीप सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि सपा का यह कहना कि भाजपा जायेगी शिक्षा आयेगी यह गलत है। सपा आयेगी शिक्षा की बर्बादी होगी और नकल माफिया आयेंगे। भाजपा की सोच शिक्षा के प्रति स्पष्ट है और शिक्षा को लेकर भाजपा सजग रही है। बालिकाओं के लिए शिक्षा को उच्चीकृत किया जा रहा है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को उच्चीकृत करने में आ रही बाधाओं को दूर किया जा रहा है। विद्यालयों का मर्जर करके शिक्षा की गुणवत्ता को अधिक निखारा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: AI Internship 2025: बिना डिग्री और अनुभव के मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी, भारतीय CEO ने खोली सुनहरा मौका
जालौन : डायल 112 पीआरवी टीम पर दबंगों ने किया हमला, मारपीट कर फाड़ी वर्दी










