11 अगस्त से तराई इलाकों में फिर से होगी भारी वर्षा: मौसम विभाग

लखनऊ: मानसून द्रोणिका के कारण 11 अगस्त से प्रदेश के तराई इलाकों में पुनः भारी वर्षा का नया दौर शुरू होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका के अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर हटकर प्रदेश के तराई इलाकों से होकर गुजरने और किसी अन्य सक्रिय मौसम तंत्र के न होने के कारण बृहस्पतिवार को प्रादेशिक वर्षा में कुछ कमी दर्ज की गई।

हालाँकि, गांगेय पश्चिम बंगाल एवं उत्तरी ओडिशा पर मध्य क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के पूर्व की ओर प्रदेश की तरफ बढ़ने तथा उत्तरी पंजाब पर बने पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिम की ओर बढ़ने से पुरवा एवं पछुआ हवाओं की प्रतिक्रिया होगी। इसके साथ ही अरब सागर से प्राप्त नमी के प्रभाव के कारण 8 अगस्त को प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में अचानक वृद्धि हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

9 और 10 अगस्त को वर्षा की तीव्रता में अस्थायी कमी हो सकती है, परंतु 11 अगस्त से फिर इसमें वृद्धि की संभावना है, जिससे तराई क्षेत्रों में पुनः भारी वर्षा का नया दौर शुरू हो सकता है। लखनऊ में भी बादल छाए रहने और मध्यम वर्षा के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ाई अब आसान नहीं ट्रंप की नई पॉलिसी से भारतीय छात्रों की बढ़ी टेंशन, ये देश बन रहे नए विकल्प

बलरामपुर: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार जीतने वाले प्रधान को मिला लालकिला आमंत्रण

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें