जालौन : शौच के लिए गए अधेड़ का शव नाले में मिला

जालौन: कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नूनसाई में बुधवार देर शाम गांव के 50 वर्षीय सुखराम की नाले में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुखराम गांव के बाहर बह रहे नाले के किनारे शौच क्रिया के लिए गए थे। वह देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर नाले पर पड़ी। उन्होंने देखा कि नाले में एक शव फंसा हुआ है। पास जाकर देखने पर शव की पहचान सुखराम के रूप में हुई। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखराम के भाई राघवेंद्र ने बताया कि नाले में इन दिनों बाढ़ का पानी बह रहा है। इसी में फिसलकर गिरने से सुखराम की डूबकर मौत हो गई।

मृतक की पत्नी रमादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुखराम के दोनों बेटे रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ाई अब आसान नहीं ट्रंप की नई पॉलिसी से भारतीय छात्रों की बढ़ी टेंशन, ये देश बन रहे नए विकल्प

बलरामपुर: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार जीतने वाले प्रधान को मिला लालकिला आमंत्रण

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें