
उतरौला ,बलरामपुर: राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती ग्रामों की सड़कों पर पानी आ गया है। एसडीएम उतरौला अभय सिंह ने तटवर्ती ग्रामों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से तहसील के करीब आधा दर्जन गांवों में रास्तों पर पानी बह रहा है। मटयारिया कर्मा, लाल नगर, विरदा बनिया भारी, मिलौली बाघाजोत, रुस्तम नगर जैसे गांवों में आने-जाने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं।
नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उपजिलाधिकारी उतरौला अभय सिंह ने लाल नगर, विरदा बनिया भारी व अन्य तटवर्ती ग्रामों का निरीक्षण किया और लेखपालों को आवश्यक निर्देश दिए।
लाल नगर में राप्ती नदी के मुहाने पर बसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण राजा, शादाब, अफजल आदि ने बताया कि फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर है। जैसे ही नदी का जलस्तर कम होगा, कटान शुरू हो जाएगी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हर बार गांव को बचाने के लिए बांबू कैरेट तो बनाए जाते हैं, लेकिन उन्हें सही कटान वाले स्थानों पर नहीं लगाया जाता।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ाई अब आसान नहीं ट्रंप की नई पॉलिसी से भारतीय छात्रों की बढ़ी टेंशन, ये देश बन रहे नए विकल्प
बलरामपुर: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार जीतने वाले प्रधान को मिला लालकिला आमंत्रण










