उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने 6 जिलों में जताया भूस्खलन का खतरा!

IMD Weather Update : पूरे देश में मानसून की भारी बारिश से तबाही मची है। उत्तराखंड में बादल फटने से लोगों की जान गई और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जहां अगले तीन घंटों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

मानसून पूरे देश में कहर बरसा रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक, हर तरफ भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बीते दिन उत्तराखंड में बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई थी। आज भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश का ऑरेज अलर्ट भी जारी हुआ है।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर मालदेवता, बाजपुर, नरेंद्र नगर, सुल्तानपुर पट्टी, काशीपुर, कांडा, तालुका, बागेश्वर, यमकेश्वर, जसपुर, जॉलीग्रांट और काशीपुर में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है।

IMD के मुताबिक, मानसून फिलहाल काफी सक्रिय है और उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के ऊपर घने बादल बन रहे हैं। इस स्थिति में हिमालयी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावना बनी रहती है। IMD ने 4 अगस्त के लिए भी पहले रेड अलर्ट जारी किया था, जो अब 6 अगस्त को भी दोहराया गया है।

IMD ने जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है उनमें शामिल हैं

  • हरिद्वार
  • नैनीताल
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तरकाशी
  • चमोली
  • पिथौरागढ़ 

यह भी पढ़े : खरगे ने नियम-267 का जिक्र कर पूछा- सदन के वेल में CISF क्यों? जानिए क्या है यह रूल…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें