ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए सरल होंगी सेवाएं,प्रक्रियाएं होंगी सरलः एस.पी.गोयल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश केवल व्यवस्थाएं सुधार नहीं रहा है बल्कि उन्हें भविष्य के लिए पुनरपरिभाषित कर रहा है। सुधारों को वर्षांत तक निवेश मित्र के साथ पूर्ण रूप से एकीकृत किया जाए ताकि निवेशकों को समग्र और सरल अनुभव मिल सके। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और अधिक सुगम एवं निवेशकों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिये।


मुख्य सचिव ने समयबद्ध, समन्वित कार्रवाई और फीडबैक आधारित सुधारों पर बल दिया। बैठक में भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय द्वारा गठित टास्क फोर्स के सुझावों पर भी चर्चा हुई और उत्तर प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया जो नियामक सरलीकरण, डिजिटलीकरण और सरल प्रक्रिया के माध्यम से साकार की जा रही है।

सीईओ इनवेस्ट यूपी विजय किरण आनंद ने राज्य की सिंगल विंडो प्रणाली निवेश मित्र के उन्नत संस्करण पर प्रस्तुतीकरण दिया, जो वर्ष अंत तक शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह पोर्टल 44 से अधिक विभागों की 525़ सेवाएं प्रदान करता है। अब तक राज्य सरकार ने 45 विभागों में 4,675 से अधिक सुधार लागू किए हैं जिनमें 2,500़ व्यापार केंद्रित परिवर्तन 1,586 नागरिक सेवाओं में सुधार और 577 आपराधिक प्रावधानों की समाप्ति शामिल है। यह समग्र परिवर्तन उत्तरदायी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक रियल टाइम डैशबोर्ड के माध्यम से सेवा वितरण और शिकायत निवारण की निगरानी भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान

दिल्ली : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम? स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 विधानसभा में पेश

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें