प्रयागराज: बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला पंचायत सदस्य ने बांटे राहत सामग्री

प्रयागराज : करछना क्षेत्र में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों में घुस चुका है, जिससे लोग अपने पशुओं और घरेलू सामान के साथ पलायन को मजबूर हो गए हैं। हालात को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य डॉ. विजय बाबू यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया।

डॉ. विजय बाबू के साथ उत्कर्ष रमन सिंह, वासुदेव यादव, सर्वेश माधव यादव, रामनंद ठेकेदार यादव, संदीप यादव, प्रधान महेंद्र यादव, पूर्व प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने तरहा क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

प्रकाश बालिका इंटर कॉलेज, डीहा, करछना, प्रयागराज को अस्थायी राहत केंद्र में बदला गया है, जहां ठहरने, खाने-पीने और पशुओं के चारे की समुचित व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था डॉ. विजय बाबू की देखरेख में की गई है, जिससे प्रभावित लोगों को कुछ राहत मिल रही है। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान

दिल्ली : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम? स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 विधानसभा में पेश

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें