
महराजगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने मंगलवार को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और महिला मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गहराई से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। कुछ मरीजों ने डॉक्टरों की नियमित अनुपस्थिति की शिकायत की, जिस पर चारु चौधरी ने सीएचसी प्रभारी को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने दवा कक्ष की स्थिति, दवाओं के भंडारण, स्टाफ की उपस्थिति और रजिस्टर की जांच भी की। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। यदि कहीं लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
चारु चौधरी महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कहा, ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना सरकार की प्राथमिकता है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह औचक निरीक्षण CHC परतावल की कार्यशैली को सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान
दिल्ली : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम? स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 विधानसभा में पेश