
Priyanka Gandhi on SC : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अदालत ने भारतीय सेना को लेकर दिए गए उनके भाई राहुल गांधी के बयान की आलोचना की थी। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि अदालत ने उनके बयान का गलत अर्थ निकाला है।
प्रियंका गांधी बोली- राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी सेना का सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं। उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया है। उनके दिल में उन सभी के लिए आदर है।”
प्रियंका ने राहुल गांधी के बयान को एक नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके कर्तव्य का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि उनका काम सरकार से सवाल पूछना है। उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सदन कई दिनों से नहीं चल रहा है, और सरकार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ-साथ इस मुद्दे पर भी चर्चा करनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के यांग्सी क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछे थे। इसी टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था।