
गोंडा हादसा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।
यह दुखद घटना पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास सरयू नहर पुल के पास हुई। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ बोलेरो में सवार होकर मंदिर जा रहे थे।
बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष केजी राव ने बताया कि नहर से 11 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं।