
देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में प्रेसवार्ता कर जोरदार प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने दावा किया कि राज्य के कई जिलों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है।
करन महरा ने कहा कि देहरादून, पौड़ी, और चमोली जैसे जिलों में कांग्रेस ने गांव स्तर पर जनता का विश्वास जीतकर एक नई ऊर्जा के साथ वापसी की है। उन्होंने इसे “गांव सरकार में कांग्रेस की वापसी” बताते हुए कहा कि यह परिणाम भाजपा के खिलाफ जन आक्रोश का संकेत हैं। “पंचायत चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीजेपी अपनी प्रमुख सीटों तक नहीं बचा पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, और पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के परिजन तक इन चुनावों में पराजित हुए हैं।
सबसे तीखा हमला उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर किया, यह कहते हुए कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपना बूथ तक नहीं बचा पाए। यह दिखाता है कि बीजेपी किस ओर जा रही है, करन महरा कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को पंचायत चुनावों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। यह परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी माहौल को प्रभावित कर सकते है।
ये भी पढ़ें:
हिमाचल में भारी बारिश! चम्बा में सभी शिक्षण संस्थान बंद, मंडी में पशुशाला और तीन घर गिरे; चार लोग घायल
https://bhaskardigital.com/heavy-rain-in-himachal-chamba-houses-collapsed-mandi/
रेप और यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद दोषी करार, कोर्ट में फूट-फूटकर रोए प्रज्वल रेवन्ना
https://bhaskardigital.com/former-mp-convicted-in-rape-and-sexual-harassment-case-prajwal-revanna-wept-bitterly-in-court/