मुलायम सिंह यादव को आवंटित कोठी का आवंटन रद्द, खाली करने का नोटिस जारी

मुरादाबाद, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आवंटित की गई कोठी का आवंटन जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। यह कोठी मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित है और पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के रूप में उपयोग में लाई जा रही थी कोठी का आवंटन 13 जुलाई 1994 को किया गया था। जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। लगभग 1000 वर्ग मीटर में फैली इस कोठी का मासिक किराया मात्र 250 रुपये तय किया गया था।

वर्तमान में इस संपत्ति का बाजार मूल्य कई करोड़ रुपये आँका जा रहा है जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर कोठी का आवंटन रद्द किया गया है। प्रशासन के अनुसार, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद संपत्ति के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, जिससे यह सरकारी संपत्ति अनधिकृत रूप से उपयोग में बनी हुई थी। इसके अतिरिक्त, जिले में अधिकारियों के आवास के लिए भूमि की आवश्यकता और सरकारी हित में भवन की उपयोगिता को भी इस निर्णय का आधार बनाया गया है।

इस संबंध में 30 जुलाई 2025 को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) द्वारा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर कोठी खाली कर प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समयसीमा के भीतर कोठी खाली नहीं की गई, तो प्रशासन द्वारा बकाया किराया वसूली के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन के इस निर्णय को सरकारी संपत्तियों के उचित और समयबद्ध उपयोग की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। इससे न केवल बहुमूल्य संपत्ति फिर से सरकारी कार्यों में प्रयुक्त हो सकेगी, बल्कि यह भी संदेश जाएगा कि शासकीय संसाधनों का दुरुपयोग अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पटना : AIIMS के डॉक्टरों की हड़ताल! ओपीडी-इमरजेंसी ठप, MLA चेतन आनंद के खिलाफ FIR की मांग

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल