स्नैक्स में कुछ नया हो जाए! चाय के साथ बनाएं बेसन टोस्ट, आसान है रेसिपी

Besan Toast Recipe : लोग अक्सर नाश्ते या स्नैक्स में बेसन का चीला पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बेसन टोस्ट ट्राई किया है? यह बेसन चीले का एक स्वादिष्ट विकल्प है, जिसे बनाना भी बेहद आसान है। अगर आप कुछ नया और सेहतमंद ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है।

बेसन टोस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन: 1 कप
  • बारीक कटा प्याज: 1
  • बारीक कटा टमाटर: 1
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 1
  • बारीक कटी शिमला मिर्च: 2 चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया: 2 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर: ¼ चम्मच
  • हल्दी: चुटकी भर
  • अजवाइन: ¼ चम्मच
  • पानी: आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
  • ब्रेड स्लाइस: 4-6
  • तेल: सेकने के लिए

बेसन टोस्ट बनाने की रेसिपी (Besan Toast Recipe)

सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन निकाल लें। अब इस कटोरे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें। ब्रेड स्लाइस लें और उसकी एक साइड पर तैयार बेसन का घोल अच्छी तरह से फैला दें। गैस ऑन करके एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उस पर हल्का तेल लगा लें। अब बेसन लगी ब्रेड स्लाइस को पैन पर रखें और मध्यम आंच पर ढककर एक तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। जब एक तरफ से सिक जाए, तो ब्रेड स्लाइस को पलटकर दूसरी साइड से भी सुनहरा होने तक सेक लें। आपका गरमागरम और क्रिस्पी बेसन टोस्ट परोसने के लिए तैयार है।

कैसे सर्व करें?

आप बेसन टोस्ट को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। यह चाय के साथ भी बेहतरीन लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

य़ह भी पढ़े : नाश्ते में बनाएं मलाई पराठा! चीज पनीर लगेगा फीका, बच्चे बार-बार मांगेंगे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल