फतेहपुर : नीतू हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग की कोशिश

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमहा नाले के पास मुठभेड़ में महिला की नृशंस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सर्वेश निषाद पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर साक्ष्य बरामदगी के लिए लेकर गई थी, जहां उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग की कोशिश की।

पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बताते चलें कि सर्वेश निषाद पर एक महिला को शराब पिलाकर उसके चेहरे पर हमला करने और गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचाकर बेरहमी से हत्या करने का गंभीर आरोप है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : जालौन : शमशान न होने से मजबूरी में सड़क पर हुआ अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल



खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें