जालौन : पुलिस ने ट्रक चालक की हत्या का किया खुलासा, गोली मारकर हत्या करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जालौन : एट थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने झांसी में हुई हत्या की वारदात में वांछित पाँच अभियुक्तों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त एक महिंद्रा कार और एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

यह मामला 21 जुलाई 2025 को सामने आया था, जब झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के करगुवां निवासी मुरारी राजपूत ने एट थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 19 जुलाई 2025 को उनके बेटे धर्मेंद्र की हत्या कर दी गई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सतीश अहिरवार, अभिषेक पटेल और वाहन मालिक सुंदरम गुप्ता को नामजद किया गया था, लेकिन बाद में जांच में वे निर्दोष पाए गए।

जालौन पुलिस अधीक्षक ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करने के लिए विशेष टीमें गठित कीं। इन टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच-पड़ताल कर राज उर्फ अभय सिंह चंदेल, अंकुर सिंह, संग्राम सिंह भदौरिया, विनय सिंह और सत्यम सिंह को संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया।

लगातार प्रयासों के बाद, 28 जुलाई 2025 को थाना एट पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर ग्राम विलाया से संग्राम सिंह भदौरिया, अंकुर सिंह चंदेल और राज सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा XUV 3XO कार, एक 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 18-19 जुलाई की रात वे महिंद्रा XUV 3XO कार से जा रहे थे। इसी दौरान एट के पास दो वाहन अगल-बगल चल रहे थे, जो बार-बार हॉर्न देने पर भी रास्ता नहीं दे रहे थे। इस बात से गुस्साए अभियुक्तों में से विनय सिंह चंदेल ने ड्राइवर को गोली मार दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि वारदात की जानकारी लेने वे औरैया की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी दो अन्य वांछित अभियुक्त विनय सिंह और सत्यम सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां एक बड़े हत्याकांड का खुलासा हुआ है, वहीं अपराध पर भी प्रभावी अंकुश लगा है।

ये भी पढ़ें:

श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले के तीन दोषी आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
https://bhaskardigital.com/operation-mahadev-in-srinagar-three-terrorists-guilty-of-pahalgam-attack-killed-armys-search-operation-continues/

दिल्ली : विरासत को नई पहचान, जनता के लिए खोला गया ऐतिहासिक रोशनआरा क्लब
https://bhaskardigital.com/delhi-new-identity-to-heritage-historic/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल