
- उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भारत सरकार के प्रति जताया आभार
Lucknow: आलू के उत्पादन, निर्यात एवं उन्नतशील प्रजातियां को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र, पेरू एवं भारत सरकार के बीच हुआ एमओयू हुआ है। सोमवार को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, पेरू एवं भारत सरकार के मध्य उत्तर प्रदेश के आगरा के सिंगना में सीआईपी के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना हेतु समझौता हुआ।
इस पहल पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पीएम तथा कृषि मंत्री भारत सरकार का आभार व्यक्त किया एवं उच्च अधिकारियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आलू उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है। इस ऐतिहासिक एमओयू के प्राविधानों का लाभ उत्तर प्रदेश के आलू किसानों तथा आलू के क्षेत्र में शोध करने वाले वैज्ञानिकों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी, रोजगार सृजन और फसल उत्पादकता एवं कटाई के बाद की प्रक्रिया में सुधार होगा।
उद्यान मंत्री ने कहा कि यूपी में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र की शाखा की स्थापना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्य के कृषि एवं आलू उत्पादकों के हित में दूरदर्शी सोच एवं संवेदनशीलता का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सीआईपी द्वारा विकसित आलू और शकरकंद की किस्में उच्च उपज देने वाली, पोषक तत्वों से भरपूर और जलवायु अनुकूल होगी। केंद्र विश्व स्तरीय विज्ञान एवं नवाचार के माध्यम से उत्तर प्रदेश, भारत में ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया क्षेत्र में भी सतत कृषि विकास को महत्वपूर्ण रूप से गति प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें:
श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले के तीन दोषी आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
https://bhaskardigital.com/operation-mahadev-in-srinagar-three-terrorists-guilty-of-pahalgam-attack-killed-armys-search-operation-continues/
दिल्ली : विरासत को नई पहचान, जनता के लिए खोला गया ऐतिहासिक रोशनआरा क्लब
https://bhaskardigital.com/delhi-new-identity-to-heritage-historic/