लखनऊ: एनईआर महिला समिति ने कजरी तीज पर बिखेरे संस्कृति के रंग

लखनऊ: कजरी तीज के पर्व पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की महिला समिति की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कजरी तीज, जो उत्तर भारत में विशेष रूप से उत्साह के साथ मनाई जाती है, नारी शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है।

अपने संबोधन में समिति की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने कहा कजरी तीज केवल एक त्योहार नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकता का उत्सव है। हमारी समिति का उद्देश्य इस तरह के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। कार्यक्रम के आरम्भ मे बच्चों द्वारा नृत्य पर गणेश वंदना तथा शिव स्तुति की प्रस्तुति दी गई।

इसके पश्चात कजरी गीत हरे रामा रिमझिम पड़त फुहार, बदरिया छाई रे हारी, अब के सावन में झुलवा झूलय दा, आदि मधुर लयबद्ध गीतो की प्रस्तुति दी गई तथा कार्यक्रम में महिला सदस्यों द्वारा सोलो डांस तथा बच्चों द्वारा गीतों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की उपाध्यक्ष मानसी सिंह,रिचा रस्तोगी,सचिव स्मृति सिंह सचान उपस्थित थीं।

ये भी पढ़ें:

आबकारी आरक्षक परीक्षा में लड़िकयों का अपमान! दुपट्टा-काले कपड़े उतरवाए, टी-शर्ट लेने गई तो हो गई देरी और छूट गया एग्जाम
https://bhaskardigital.com/excise-constable-exam-they-asked-to-remove-their-dupatta-black-clothes/

Haridwar Stampede : बिजली का तार गिरने से मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर दोड़ रहा था करंट, एक-दूसरे पर गिरते गए श्रद्धालु, सीएम ने जताया दु:ख
https://bhaskardigital.com/haridwar-stampede-electric-wire-current-flowing-stairs-mansa-devi-temple/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल