
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। चोला थाना क्षेत्र में, पुलिस ने अली जान नाम के बदमाश को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान, बदमाश को पुलिस की गोली लगने के बाद उसके साथ रईस को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़े गए बदमाश के पास से कॉपर तार के बंडल, अवैध हथियार और चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। जब पुलिस की टीम बाइक से जाते समय इन बदमाशों का सामना कर रही थी, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में, ग्राम सिखेड़ा गेट के पास, पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें अली जान उर्फ कल कबड्डी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए दोनों बदमाश इस गिरोह के सदस्य हैं, जिन्होंने 6 जुलाई को गुलावठी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ये दोनों बदमाश मेरठ जिले के रहने वाले हैं। इनके ऊपर करीब 30 से अधिक मुकदमे विभिन्न अपराधों के दर्ज हैं। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े : हरिद्वार : मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 25 से 30 श्रद्धालु घायल