लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के फिर बने सभापति

  • अरुण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, ध्वनि मत से सभा ने किया समर्थन

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की उत्तर प्रदेश के चुनाव में राज्य शाखा के फिर सभापति चुने गए हैं। उनके नाम का सर्वसम्मति से समर्थन हुआ। सोसाइटी के कोषाध्यक्ष पद हेतु अरुण कुमार सिंह का नाम फतेहपुर चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव के नाम का सदन ने मुहर लगाई गई।

चुनाव अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने जानकारी दी कि चुनाव के दौरान सोसाइटी की राज्य शाखा के सभापति पद हेतु उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु अरुण कुमार सिंह का नाम फतेहपुर चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूर्व उप सभापति अखिलेंद्र शाही ने इस पर सभा का समर्थन मांगा, जिस पर सदन ने सर्वसम्मति से ध्वनि मत से समर्थन किया। शाही द्वारा विगत वर्षों में सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उप्र के चुनाव कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यक्षेत्र व्यापक है। आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सोसाइटी द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है। पूरे भारत में 1100 से अधिक शाखाएं हैं। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाती है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी मानवीय सिद्धांतों और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भी काम करती है, जैसे कि निष्पक्षता, निस्वार्थता और एकता। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी युद्ध या संघर्ष के दौरान घायलों और युद्ध बंदियों की मदद करने में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।

ये भी पढ़ें:

विश्व नेताओं में मोदी का डंका, अप्रूवल रेटिंग में सबको पीछे छोड़ा….जानिए अन्य नेताओं की रैंकिंग
https://bhaskardigital.com/modis-dominance-among-world-leaders-left-everyone-behind-in-approval-rating-know-the-ranking-of-other-leaders/

नौकरी और जिम्मेदारी दोनों साथ, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे माता-पिता की देखभाल के लिए छुट्टी
https://bhaskardigital.com/government-employees-can-take-leave-to-take-care-of-their-parents-with-both-job-and-responsibility/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल