
जालौन: अखिल भारतीय उघोग व्यापार मंडल जालौन की ओर से शनिवार को शहर के होटल नवोदय सरोवर में व्यापारी संगठन की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार की औपचारिक घोषणा की गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गरिमामयी उपस्थित में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला बिंग) प्रीति बंसल, क्षेत्रीय संयोजक अशोक राठौर, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव दुबे, सह संयोजक ज्ञान सिंह खंगार और जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं जिला नेतृत्व क़े दिशा निर्देशन पर संगठन में शामिल किया गया है कार्यक्रम में कुल 32 पदाधिकारी संगठन में शामिल किए गए।
जिनमें जिला, नगर, महिला एवं युवा इकाई से जुड़े प्रमुख व्यापारी शामिल हैं। व्यापारियों ने संगठन के प्रति आस्था जताते हुए व्यापारी हितों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। घोषित पदाधिकारीगण में गौरव राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, डॉ. देवेंद्र सेठ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,संजय हरकौती वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, रोहित गुप्ता, प्रज्ञा राजपूत, सोनू सिजरिया, रवि ईटोदिया, महेंद्र भाटिया, दिनेश कुमार पुरवार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
सौरभ ठाकुर टिमरो को जिला संयोजक आई टी, अनिरुद्ध सिंह को जिला विधिक सलाहकार, उत्कर्ष गुप्ता को जिला महामंत्री युवा, राजेश आनंद, रामबलि सिंह को जिला संगठन मंत्री, शालिनी अग्रवाल, मुजीब मंसूरी, अनूप लखोटिया, सौरभ अवस्थी को जिला मंत्री बनाया गया।
नगर उरई टीम में अभय जैसवानी को नगर महामंत्री, आशीष शर्मा, अतुल त्रिपाठी को नगर उपाध्यक्ष, वीरेंद्र वर्मा को नगर मीडिया प्रभारी,मयंक अग्रवाल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पांचाल, वरुण मिश्रा को नगर मंत्री, संतोष कुमार को नगर कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। महिला बिंग में ऊषा निरंजन को नगर अध्यक्ष, महिला बिंग उरई,शिल्पी गुप्ता नगर मंत्री, महिला बिंग उरई, विधि अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, महिला बिंग जालौन अन्य नगर अध्यक्ष अनुराग सिपोलिया को नगर अध्यक्ष, माधौगढ़
रोहित रठा को नगर अध्यक्ष, कोटरा बनाया गया। है। एवं कार्यक्रम के दौरान सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डिम्पल नदीगांव, ब्रज किशोर गुप्ता, संजीव सिपोलिया, अरुण त्रिपाठी, रोहित राठौर, प्रदीप द्विवेदी, बबलू दुबे, रंजना अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, निशा राजपूत समेत बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:
विश्व नेताओं में मोदी का डंका, अप्रूवल रेटिंग में सबको पीछे छोड़ा….जानिए अन्य नेताओं की रैंकिंग
https://bhaskardigital.com/modis-dominance-among-world-leaders-left-everyone-behind-in-approval-rating-know-the-ranking-of-other-leaders/
नौकरी और जिम्मेदारी दोनों साथ, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे माता-पिता की देखभाल के लिए छुट्टी
https://bhaskardigital.com/government-employees-can-take-leave-to-take-care-of-their-parents-with-both-job-and-responsibility/