अब काठगोदाम डिपो से ही संचालित होंगी सभी टेंपो ट्रेवलर

हल्द्वानी : उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी टेंपो ट्रेवलर का संचालन अब काठगोदाम डिपो से होगा। देर रात सामने आई इस जानकारी के संबंध में बताया जा रहा है कि दो जगहों से संचालित किए जाने के चलते मुख्यालय सूचना देने में परेशानी आ रही है। निगम की ओर से काठगोदाम और हल्दानी डिपो को चार-चार और भवाली डिपो दो दो टेंपो ट्रेवलर उपलब्ध कराई गई हैं।

केंद्र प्रभारी काठगोदाम डिपो रघुवीर चौधरी ने बताया कि हल्द्वानी डिपो से संचालित टेंपो ट्रेवलर का अब काठगेदाम डिपो से संचालन होगा। दो जगह से संचालन होने से निगम के अधिकारियों को मुख्यालय सूचना देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंडलीय प्रबंधन ने हल्द्वानी डिपो से संचालित चार टेंपो ट्रेवलर को भी काठगोदाम डिपो से संचालित करने का आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़े – कारगिल विजय को 26 साल : CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले– मां भारती के वीरों को कोटि-कोटि नमन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल