बिहार में होगा बड़ा उलटफेर! भाजपा के 40 विधायक बदलने जा रहें पाला, इस नेता के बयान ने मचाई खलबली

Bihar Politics : विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए दावा किया है कि वे उनसे 40 विधायकों को वापस हासिल करेंगे। बापू सभागार में फूलन देवी की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में तेजस्वी यादव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर तेजस्वी ने नीतीश कुमार की सरकार को निशाने पर लेते हुए बिहार में बदलाव का आह्वान किया और महागठबंधन की सरकार बनाने का समर्थन किया।

सहनी ने कहा कि भाजपा ने पहले उनकी पार्टी से चार विधायकों को छीन लिया था, लेकिन अब वे उनसे 40 विधायकों को वापस लेंगे। यह उनकी प्रतिष्ठा की रक्षा और सम्मान की लड़ाई है। शुक्रवार को बापू सभागार में फूलन देवी की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहनी ने यह बातें कही। इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने फूलन देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प व्यक्त किया। सहनी ने अपने भाषण में कहा कि वीआईपी का हर सदस्य फूलन देवी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने बताया कि इस वीरांगना ने सांसद बनकर शोषित, वंचित, पिछड़े वर्ग और महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई थी।

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वह फूलन देवी के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बीते 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार और केंद्र में पिछले 11 वर्षों से नरेंद्र मोदी की सरकार है, बावजूद इसके बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और पलायन की समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के किसान भी अपनी आय में कमी का सामना कर रहे हैं और राज्य हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है।

तेजस्वी ने जनता से आग्रह किया कि वे 20 साल पुराने नेतृत्व को बदलें। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार की सरकार बिहार का संचालन नहीं कर पा रही है। लोगों से नई सरकार बनाने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाएं, जिसमें बिहार की तरक्की के लिए सार्थक योजनाएं हों। उन्होंने वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो बिहार को शीर्ष राज्यों में स्थापित करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही कहा कि वर्तमान सरकार के पास कोई विजन नहीं है, जबकि उनके पास स्पष्ट रोडमैप और विजन है।

यह भी पढ़े : ग्वालियर : जंगल में फांसी की फंदे पर लटके मिले आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल