
उत्तराखंड : चमोली जिले के गोपेश्वर मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित गंगोल गांव में चरण पादुका गोथल समिति की सदस्य श्रीमती संगीता देवी ने महिलाओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।
इन दिनों बरसात का मौसम है और सावन की बूंदों के साथ चारों ओर हरियाली छाई हुई है। ऐसे में गंगोल गांव की महिलाओं ने गीतों के माध्यम से “चरण पादुका गोथल समिति के डाली लगोला, जीवन बचाओला अभियान के तहत समिति की सदस्य श्रीमती संगीता देवी के नेतृत्व में वृहद पौधारोपण किया।
इस अवसर पर समिति की सदस्य श्रीमती संगीता देवी, दीपा देवी, मंजू देवी, अंजली देवी, प्रियंका देवी, परमिला देवी आदि ने पौधारोपण किया। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी ने गंगोल गांव की महिलाओं को पौधे उपलब्ध कराने के लिए केदारनाथ वन विभाग का आभार प्रकट किया और कहा कि पौधों की देखभाल हमें छोटे बच्चों की तरह करनी चाहिए एवं समय-समय पर गुड़ाई, खाद और पानी का भी ध्यान रखना चाहिए। तभी हमारा पौधारोपण कार्यक्रम सफल हो सकता है।
ये भी पढ़ें:
महराजगंज : काम के दौरान करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, एक घंटे तक सड़क किया जाम
https://bhaskardigital.com/electricity-worker-died-due-to-electric-shock/
बिहार की अनोखी पहल: गया में गीर गायों की बन रही कुंडली, नामकरण में झलकता है गौ विज्ञान और पौराणिक आस्था
https://bhaskardigital.com/bihar-kundali-of-gir-cows-is-being-made-in/