बहराइच : चकिया रेंज में मातृशक्ति वंदना के तहत वन की स्थापना

बहराइच, मिहिपुरवा। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के प्राकृतिक संरक्षण एंव एक पेड माँ के नाम 2.0 अभियान के अन्तर्गत मातृशक्ति वन्दना एंव महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित शक्ति वन की स्थापना चकिया रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में चकिया कक्ष सं0-3 में की गयी।

शक्ति वन स्थापना कार्यक्रम में पार्वती शिक्षण संस्थान सोहनी बलाईगांव की छात्राओं, सशस्त्र सीमा बल 59वी वाहिनी अचकवा सोहनी बलाईगांव कैम्प की महिला सैनिक दिपाली फासे, वर्षा, सायली, कामले भीकूताई, अंजली यादव, तुलसी, सोनम, वन्दना प्रजापति तथा थारू जन जाति के ग्राम बलाईगांव की महिलाओं द्वारा अमरूद, जामुन, गुटेल, अर्जुन, इमली एंव कंजी के पौधों का रोपण किया गया। उक्त शक्ति वन की स्थापना के अन्तर्गत 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल में उपरोक्त प्रजातियों के 1600 पौधों का रोपण हुआ।

उक्त शक्ति वन स्थापना कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार विजय कुमार मिश्र क्षेत्रीय वन अधिकारी चकिया, विनोद तिवारी वन दरोगा, शोभराम वन दरोगा, बृजेश कुंवर वनदरोगा, जितेन्द्र कुमार वन दरोगा, अनुराग श्रीवास्व वन दरोगा, अभय वर्मा वन रक्षक आदि की उपस्थिति में चकिया रेंज बहराइच वन प्रभाग बहराइच के तत्वधान में किया गया।

यह भी पढ़े : अमरोहा : वन विभाग की मिलीभगत से कट रहे हरे-भरे आम के बाग

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज