अशीम घोष ने ली हरियाणा के 19वें राज्यपाल पद की शपथ, समारोह में कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा : हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल अशीम घोष ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें शपथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अशीम घोष ने अपना संबोधन अंग्रेज़ी में दिया। वह हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।

समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। गौरतलब है कि 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके नाम की घोषणा की थी। अशीम घोष पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज