
भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक किन्नर को गिरफ्तार किया है, जो असल में बांग्लादेश का नागरिक है और कई वर्षों से भेष बदलकर भोपाल में रह रहा था।
गिरफ्तार शख्स की पहचान नेहा किन्नर उर्फ अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि वह लगभग 25 वर्ष पहले अपने परिवार के साथ भारत में प्रवेश किया था और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर यहां रह रहा था।
पुलिस को उसकी पहचान एक मारपीट के मामले की जांच के दौरान हुई, जिसमें उसकी गिरफ्तारी हुई। उसके पास से अवैध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, पता चला है कि वह अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बांग्लादेश से भारत आया था।
अभी तक इस व्यक्ति के 5 साथी पहले ही जेल में हैं। उसकी गिरफ्तारी से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
यह भी पढ़े : अरुणाचल में भूस्खलन व बाढ़ से तबाही, अब तक 15 लोगों की मौत