पयागपुर की ऐतिहासिक धरोहर तस्वीर घर: चमकदार था अतीत, धुंधला है वर्तमान

बहराइच: बहराइच मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर कोर्ट बाजार पयागपुर में सैकड़ो वर्ष पुरानी बनी अट्टालिका तस्वीर घर आज भी पयागपुर के राज परिवार की याद दिलाती है। इमारत की भव्यता बताती है कि कभी इमारत बुलंद थी। तस्वीर घर की गुंबद और नक्काशी देखते ही बनती है कभी यह वैभवशाली नगर रहा होगा जिसकी मनोरम छवि का यह तस्वीर घर नमूना है l इस धरोहर के गोल खंबे और किनारे किनारे बने ऊंचे आकर्षण चबूतरो पर बनी कलाकृतियां अनायास ही लोगों का मन मोह लेती है।

पयागपुर राज्य का गौरवशाली अतीत रहा है। पयागपुर राजा की गिनती प्रदेश के नामचीन व समृद्धिशाली राजाओं के रूप में की जाती थी। पूर्वजों की याद संजोने व उनके गौरवगाथा को प्रदर्शित करने के लिए राज परिवार ने तस्वीर घर बनवाया था। इसकी बाहरी आकृति कोलकाता स्थित विक्टोरिया पैलेस सरीखी है जो लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लेती है। तस्वीर घर के अंदर संगमरमर की आदमकद मूर्ति यहां के कुशल प्रशासक राजा भूपेंद्र ¨सह की है। इसे देखने के बाद उनके रुतबे का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।

यहां राजा महेंद्र बहादुर ¨सह, राजा नरपति ¨सह, राजा दलधम्मान ¨सह समेत अन्य राजाओं के भी चित्र लगे हैं। राजा भूपेंद्र विक्रम ¨सह को ब्रिटिश हुकूमत ने (कंपेनियन ऑफ द इंडियन इंपर्र) सीआईई की उपाधि भी दी थी। उपेक्षा व रखरखाव के अभाव में तस्वीर घर बदहाल होता जा रहा है। बताया जाता है कि तस्वीर घर से जुड़े तमाम चीजों को पुरातत्व विभाग को सौंपा गया था, किन्तु इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। फलस्वरूप यह ऐतिहासिक धरोहर आज उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। नक्काशीदार दीवारों के किनारों पर घास-फूस जम गए हैं। कलाकृतियों में काई लगने लगी हैं।

ये भी पढ़ें:

क्या जेल में रची गई थी चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश, STF के सामने शेरू सिंह ने खोले राज
https://bhaskardigital.com/was-there-a-conspiracy-to-murder-chandan-mishra-in-jail-sheru-singh-revealed-the-secret-in-front-of-stf/

सत्र शुरू होने से पहले ही बिखरा विपक्ष, क्या बीजेपी को मिलेगा सीधा फायदा?
https://bhaskardigital.com/opposition-scattered-even-before-the-session-started-will-bjp-get-direct-benefit/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन