
महराजगंज : परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में शुक्रवार को साइबर क्राइम थाना महराजगंज द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अशोक भारतीय ने किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि साइबर अपराध में कंप्यूटर, नेटवर्क या अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके की जाने वाली अवैध गतिविधियां शामिल होती हैं।
यह मूलतः कोई भी आपराधिक कृत्य है, जिसमें अपराध को सुगम बनाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसका एकमात्र उपाय बचाव है।
साइबर क्राइम थाना निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि किस प्रकार आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मोबाइल पर फोन करके गैर-विधिक कार्यों के लिए बहला-फुसलाकर ओटीपी लेकर ऑनलाइन ठगी करते हैं और इससे बचाव कैसे किया जाए।
इसी क्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर हेड कांस्टेबल यादव ने बताया कि किस प्रकार लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर मोबाइल के माध्यम से नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह ने साइबर वॉलंटियर ग्रुप व्हाट्सएप पर बनाया, जिसके माध्यम से लोग साइबर क्राइम से बच सकें। हेड कांस्टेबल अभिनव प्रताप सिंह ने जागरूकता पर्चियां बांटी। हेड कांस्टेबल चंद्रप्रभा वरमानी ने लड़कियों को समझाया कि किस प्रकार साइबर क्राइम से बचा जा सकता है।
फरेंदा थाना की उप निरीक्षक अंजली राय, महिला कांस्टेबल दीपिका मिश्रा, कांस्टेबल मनीष गौतम, कांस्टेबल राजेश मिश्रा ने भी जागरूकता कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।
कार्यक्रम के संचालन में महाविद्यालय के प्रवक्तागण डा. अभिमन्यु शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, मुरलीधर जायसवाल, यशवंत सिंह, राजेश चौधरी, सत्य प्रकाश मौर्य, श्रीदयाल वर्मा, वंशदीप मौर्य, डा. मुकुलेश्वरी गुप्ता, रम्या मिश्रा, अनुपम पांडे, सतीश कुमार, अनिरुद्ध चौरसिया उपस्थित रहे।