जींद में सनसनी : सरपंच को सिर में मारी गोली, लाइसेंसी पिस्तौल लूटी


जींद : गांव चाबरी के सरपंच की गुरुवार देर रात को गोली मार कर हत्या कर दी गई। सरपंच जींद से घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात युवकों ने सरपंच के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी लाइसेंसी पिस्तौल छीन कर उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

जींद के चाबरी गांव का सरपंच रोहताश गुरुवार शाम को अपने किसी काम से जींद आया हुआ था। अपना काम निपटा कर रोहताश रात को अपने घर की तरफ आ रहा था। पिंडारा से रधाना गांव के बीच अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छीना-झपटी करते हुए उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और उसको गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के पास ही उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी मिली है। हालांकि मोबाइल फोन और कागज सही सलामत मिले हैं।

पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया। रोहताश मूल रूप से सोनीपत के गामड़ी का रहने वाला है लेकिन 25 साल पहले चाबरी गांव में आकर रहने लगा था। यहीं पर उसने अपनी सारी आईडी बनवाई हुई हैं। वह एमपीएचडब्ल्यू था और गांव में सरपंची के साथ-साथ लोगों को दवा वगैरह भी देता था।

14 अगस्त 2023 को 197 वोटों से जीतकर बना था सरपंच

2022 में हुए सामान्य पंचायती चुनावों में चाबरी और उसके साथ लगते गांव भिड़ताना में पंचायती चुनावों का बहिष्कार किया हुआ था। इस कारण वहां चुनाव नहीं हो पाए। इसके बाद 14 अगस्त 2023 को चाबरी और भिड़ताना गांव में पंचायती चुनाव हुए थे। इसमें रोहताश 197 वोटों से जीता था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत