सीतापुर : पति ने ईंट से कुचलकर पत्नी की ली जान, देवर संग रह रही थी महिला

सीतापुर : सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने ईंट से कूंचकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी मृतका के अनूप के मुताबिक उनके भाई धर्मेंद्र की शादी 15 साल पहले लक्ष्मी (36) से हुई थी। दोनों में आए दिन विवाद होता था। इस कारण, वह दोनों दस साल पहले अलग हो गए थे। इसके बाद लक्ष्मी उसी घर में देवर अनूप के साथ रहने लगीं। जिससे उसे चार बच्चे भी हुए है। अनूप के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह लक्ष्मी और धर्मेंद्र में विवाद हो गया। इसके बाद धर्मेंद्र कहीं चला गया। अनूप ने बताया कि शाम को जब वह वापस आया तो दोनों में लड़ाई चल रही थी। इस दौरान धर्मेंद्र ने ईंट से लक्ष्मी को मार दिया और भाग गया। अनूप ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस महिला को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की पति की इच्छा थी कि महिला उनके साथ भी रहे। बता दें कि पति धर्मेंद्र से महिला को दो पुत्र थे। देवर अनूप से महिला को दो पुत्रियां हुई थीं।

इस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें