
हरदोई। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दिनदहाड़े छुट्टी के समय साइकिल से लड़कियां गुजर रही थी उसी समय कुछ लड़के चौपहिया वाहन से स्टंट कर रहे हैं।
मंगलवार को भरावन के अतरौली भटपुर मार्ग से जंगली शिव मंदिर को गए लिंक मार्ग पर स्थित दो इंटर कालेजों में छुट्टी होने के दौरान लड़कियां साइकिल से अपने घर जा रहीं थीं। उसी समय दिनदहाड़े चौपहिया वाहन की खिड़कियों पर बैठकर चार लड़के स्टंट करते हुए नजर आए।
ब्लॉक भरावन के गेट तक जाकर लड़कों ने वाहन को फिर से वापस ले लिया। बेख़ौफ़ लड़कों के अंदर पुलिस का कोई डर नहीं दिखा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों ने काफी रोष व्यक्त किया।
अतरौली थाना प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय सिंह ने बताया दो नाबालिगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है , नाबालिगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।