बड़ा हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर में घुसी डबल डेकर बस, एक की मौत, 30 यात्री घायल

Yamuna Expressway Accident : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण ट्रैफिक दुर्घटना हुई है। कानपुर से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस ने कैंटर से टक्कर ली। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि 28 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से आठ की स्थिति गंभीर है। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दर्दनाक घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर तब हुई जब बिहार से दिल्ली लौट रही डबल डेकर बस पीछे से लदे हुए कैंटर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस ने तुरंत ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, सभी का उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत