
Maharashtra : महाराष्ट्र से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ परभणी जिले में दो नाबालिग लड़कों को उस समय अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने अपना कर्ज नहीं चुका पाया। आरोपियों ने उन्हें कार में बंधक बनाकर ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया।
यह घटना इतनी शर्मनाक थी कि आरोपियों ने इस हरकत का वीडियो भी बनाया। पीड़ित लड़के परभणी के रहने वाले हैं, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका शारीरिक और मानसिक इलाज चल रहा है।
पीड़ित लड़कों की मां की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कों ने एक व्यक्ति से कुछ रुपये उधार लिए थे। जब वे उधार चुकाने में असमर्थ रहे, तो कर्ज देने वाले शख्स ने उन्हें बंधक बना लिया।
चलती कार में आरोपियों ने पहले लड़कों को निर्वस्त्र किया, फिर दोनों किशोरों को आपस में ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बनाया।
इन दोनों में से एक की उम्र 19 साल है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस ने गौतम दिलीप गोस्वामी उर्फ ऋतिक (25) को गिरफ्तार किया है, जो कि इस मामले में मुख्य आरोपी है। गौतम पर ही लड़कों को कर्ज देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की पहचान पंजूभाई गोस्वामी और देराज और भरत के रूप में हुई है। उनकी तलाश जारी है।
माँ ने अपनी शिकायत में बताया कि गौतम गोस्वामी ने पिछले शुक्रवार को उनके बेटे और उसके दोस्त को बहला-फुसलाकर ले गया था। मां ने यह भी बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उधार पैसे नहीं लौटाए गए, तो वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़कों को पुणे भी ले गए थे, जहां उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई। लड़कों को तभी छोड़ा गया जब उन्होंने पैसे वापस करने का वादा किया।