6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले रेपिस्ट को नपुंसक बनाने की मिली सजा, कोर्ट का अनोखा फैसला!

मेडागास्कर, अफ्रीका। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने के प्रयास में दोषी पाए गए शख्स को कोर्ट ने ऐसी सजा सुनाई, जिसे सुनकर सिहरन पैदा हो जाए। कोर्ट ने दो दोषियों को सर्जिकल तरीके से नपुंसक बना देने की सजा भी सुनाई है।

यह मामला मेडागास्कर की एक अदालत का है, जहां दोषी शख्स को 2024 में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के लिए सर्जिकल नपुंसक बनाने का आदेश दिया गया है। न्यायिक अधिकारी ने बताया कि हिंद महासागर के इस द्वीप पर यह पहला ऐसा कदम है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अपील न्यायालय के अटॉर्नी जनरल डिडिएर रजाफिंद्रलाम्बो ने कहा कि यह घटना राजधानी एंटानानारिवो से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित इमेरिंटसियाटोसिका की है, जहां आरोपी ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसकी हत्या का भी प्रयास किया था।

मेडागास्कर के न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में बताया गया कि इस मामले में आरोपी को न्यायालय ने कठोर श्रम और सर्जरी के माध्यम से नपुंसक बनाने के साथ ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

पिछले साल मेडागास्कर में एक नया कानून बनाया गया था, जिसमें 10 वर्ष या उससे कम आयु की नाबालिगों के साथ यौन अत्याचारों से निपटने के लिए सजा का प्रावधान था। यह कानून 2024 के कानून का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

रजाफिंद्रलाम्बो ने कहा कि कोर्ट का यह निर्णय न्याय व्यवस्था की ओर से एक मजबूत और महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया है। इसका मकसद ऐसे दुर्भावनापूर्ण इरादे रखने वाले व्यक्तियों को चेतावनी देना है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु