म्यांमार : देर रात को बौद्ध मठ पर बमबारी! 4 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत

Myanmar News : म्यांमार के सागाइंग जिले के लिन ता लू गांव में बीती रात एक भयावह हवाई हमला हुआ है। इस हमले में एक बौद्ध मठ पर हमला किया गया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए हैं। इन घायलों में से 10 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 1 बजे एक इमारत पर बम गिराया गया, जिसमें चार बच्चे समेत कई लोग मारे गए। इस इलाके में संघर्ष से बचने के लिए आसपास के गांवों के करीब 150 से अधिक नागरिक शरण लिए हुए थे।

म्यांमार की स्वतंत्र डेमोक्रेटिक वॉयस ऑफ बर्मा ने बताया कि मृतकों की संख्या 30 तक हो सकती है। हालांकि, सेना ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह हमला उस समय हुआ जब देश में गृह युद्ध और राजनीतिक अस्थिरता जारी है। फरवरी 2021 में सेना ने आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार को हटाकर सत्ता हथिया ली थी, जिसके बाद से म्यांमार में उथल-पुथल जारी है।

सामाजिक और राजनीतिक संकट के बीच, यह हमला उस समय हुआ जब सेना हजारों सैनिकों के साथ लिन ता लू से 5 किलोमीटर के क्षेत्र में आक्रामक अभियान चला रही थी। सेना का उद्देश्य प्रतिरोध समूहों द्वारा नियंत्रित क्षेत्र को वापस लेना है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु