
जरवल, बहराइच। जरवलरोड़ थाना के ग्राम सभा के माजरा बगिया पुरवा की रहने वाली एक महिला को जहरीला सर्प के काटने से मौत हो गई। मौत हो जाने से मृतक के घर मे। कोहराम मच गया दूसरी ओर मृततिका का पति परदेश मजदूरी करने गया था। पत्नी की मौत की खबर सुन परदेश से वापस अपने घर के लिए निकल चुका है।
पूर्ण विवरण के अनुसार थाना जरवल रोड अंतर्गत ग्राम सभा धनसरी के मजरा बगिया पुरवा की रहने वाली 35 वर्षीय सुनीता यादव पत्नी दयाराम अपने बच्चो के लालन-पोषण के लिए परदेश कमाने गया था। पत्नी की जहरीले सांप के काटने की खबर जब सुनी तो हो अपने घर के लिए परदेश से चल चुका है, जिसके घर पर कोहराम मचा हुआ है। मृतिका को उसके परिवारजनो ने मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।