प्रताप बाजवा का आरोप : भगवंत मान और केजरीवाल ने की वीडियो से छेड़छाड़

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त नेताओं और उनके सहयोगियों ने उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। चंडीगढ़ पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। बाजवा की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया है कि पूर्व मंत्री और सीनियर अकाली नेता के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि मजीठिया की पत्नी गनीव कौर विधायक हैं। विजिलेंस के अधिकारी कानून का घोर उल्लंघन करते हुए उनके घर में घुस गए और वह उनके बेडरूम तक पहुंच गए। बाजवा ने कहा कि एक महिला के खिलाफ ऐसा व्यवहार अनुचित और कानून के खिलाफ है। मैंने अपने वीडियो में सुखपाल सिंह खैहरा के बारे में बताया था। वीडियो में गनीव कौर मजीठिया कहा था। इनकी टीम ने गनीव कौर हटा दिया, मजीठिया ही रहने दिया। उन्होंने 25 जून को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें महिला विधायक गनीव कौर और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के कथित कदाचार की आलोचना की गई थी। बाजवा ने इस संबंध में असली और छेड़छाड़ वाले वीडियो की पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी है। उनका कहना है कि यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता 2023 के तहत दंडनीय है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु