पनियरा विधायक ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पनियरा/ महराजगंज : एक पेड मां के नाम बृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को ग्राम सभा सुचितपुर बघवना में पौधारोपण करते हुए कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख व संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से पौधारोपण करने की अपील की।
और कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करके गांव को हरा भरा बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें, ताकि हमारा गांव व जिला हरा भरा रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करके पर्यावरण को बचाया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। इस मौक खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा, ग्राम प्रधान रामनिवास निषाद,भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी, शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, ब्रह्मानंद धारियां जयनाथ सिंह, राजेश पाल, अनिल जायसवाल, गंगा, सुदामा यादव,आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु