भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड नई ऊंचाई पर, पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री में गिरावट

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग हर महीने नए रिकॉर्ड बना रही है। जून 2025 के आंकड़े बताते हैं कि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में EV की हिस्सेदारी बढ़कर 4.43% हो गई है। पिछले साल जून में यह आंकड़ा सिर्फ 2.52% था। यानी महज एक साल में ईवी की हिस्सेदारी में करीब 75% की छलांग दर्ज की गई है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार यह सिर्फ सालाना नहीं, बल्कि महीने-दर-महीने (MoM) भी सुधार का संकेत है—मई 2025 में यह आंकड़ा 4.07% था।

हाइब्रिड गाड़ियों की हिस्सेदारी में हल्की गिरावट

जहां ईवी का ग्राफ ऊपर जा रहा है, वहीं हाइब्रिड वाहनों की हिस्सेदारी थोड़ी घटी है। जून 2025 में यह 8.13% रही, जो मई में 8.29% और जून 2024 में 8.66% थी।

CNG और LPG की वापसी

CNG और LPG वाहनों की हिस्सेदारी में उत्साहजनक सुधार दिखा है। जून 2025 में इनकी हिस्सेदारी 20.82% रही। पिछले साल यह सिर्फ 18.22% थी। यानी लोग अब ज्यादा सस्टेनेबल और किफायती विकल्प चुन रहे हैं।पेट्रोल गाड़ियों की गिरती लोकप्रियता

कभी सबसे ज्यादा बिकने वाली पेट्रोल कारें अब बैकफुट पर हैं। जून 2025 में इनकी हिस्सेदारी घटकर 48.15% रह गई है, जो पिछले साल इसी महीने में 52.23% थी। यानी एक साल में लगभग 4% की गिरावट।डीजल गाड़ियों की हिस्सेदारी स्थिर

डीजल वाहनों की मांग में खास बदलाव नहीं देखा गया। जून में इनकी हिस्सेदारी 18.48% रही, जो मई में 19.14% और जून 2024 में 18.37% थी।टू-व्हीलर सेगमेंट में भी EVs की तेजी

इलेक्ट्रिक सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है। टू-व्हीलर सेगमेंट में भी ईवी की हिस्सेदारी जून 2025 में 7.28% रही, जो मई में 6.07% और जून 2024 में 5.79% थी। खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती लोकप्रियता ने इस ग्रोथ में अहम रोल निभाया।

पेट्रोल टू-व्हीलर की हिस्सेदारी भी घटी

जून 2025 में पेट्रोल टू-व्हीलर की बाजार हिस्सेदारी 92.50% रह गई, जबकि पिछले साल यह 94.21% थी। यानी अब युवा और शहरी उपभोक्ता भी ईवी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़े – CUET UG 2025 काउंसलिंग शुरू, मनचाहा कॉलेज और कोर्स पाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में न करें देर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु