लखनऊ : टप्पेबाज महिलाओं ने ई रिक्शा सवार महिला का ध्यान भटकाकर उड़ाई चेन, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर से ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान एक महिला की चेन टप्पेबाज महिलाओं ने पार कर दिया। जिसकी जानकारी उन्हें ई रिक्शा से उतरते हो गई। जिसके पश्चात उन्होंने उक्त ई रिक्शा चालक सहित टप्पेबाज महिलाओं की खोजबीन करने के बाद स्थानीय मानक नगर थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है।

मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मूल निवासी ग्राम भीखपुर पोस्ट गौसपुर ककरहिया थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर निवासिनी संगीता देवी पत्नी राम चन्द्र वर्मा के अनुसार वह बीते गुरुवार 3 जुलाई को अपनी बहन रूपम पटेल से मिलने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर गई थी।

वहीं पीड़िता का कहना था कि वह अपनी बहन से घर से निकल ट्रांसपोर्ट नगर मैट्रोस्टेशन से एक ई-रिक्शा पर बैठ कर आलमनगर की ओर निकली तभी रास्ते में पुलिस चौकी सर्राफा के सामने दूरी ओर स्थित राधा कृष्णा फैशन ज्वैलर्स के सामने ई- रिक्शा रुकवाकर तीन महिलाएँ उक्त ई रिक्शा में बैठ गयी और आगे एक लड़का बैठ गा कुछ ही कदम ई रिक्शा चलने पर एक अन्य महिला जो इन महिलाओं की साथी थी उसे भी बुलाकर इन महिलाओं ने बैठा लिया। ई रिक्शे में काफी भीड हो गयी थी और जैसे ही हम लोग कुछ कदम आगे बढे तो ई रिक्शा चालक ने तेजी से ब्रेक मारी और हम सभी लोगों को काफी तेजी से झटका लगा, जिससे हमारा ध्यान भटका उनकी चेन पार कर दिया। जिसकी जानकारी उन्हें ई रिक्शा से उतरते हो गई।

वहीं पीड़िता का कहना था कि ई रिक्शा से उतरते ही उन्हें चेन चोरी की जानकारी हुई जिसपर उन्होंने तत्काल एक बाइक सवार की मदद से उक्त ई-रिक्शा का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। लेकिन चालक ने बताया कि उसने उक्त महिलाओं को चंदर नगर पुलिस चौकी के पास उतार दिया था। जिसके पश्चात उन्होंने उक्त टप्पेबाज महिलाओं की खोजबीन करने के बाद चंदर नगर चौकी जा शिकायत की जहां से पुलिस ने मानक नगर थाना क्षेत्र की घटना बता पल्ला झाड़ लिया। जिसके पश्चात उन्होंने स्थानीय मानक नगर थाने पहुंच पुलिस से लिखित शिकायत की है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल उक्त टप्पेबाज महिलाओं की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…