वित्त मंत्री सुरेश खन्ना : प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में 1058.23 करोड़ की वृद्धि

  • जीएसटी जून 2025 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू 34918.30 करोड़ के सापेक्ष रुपए 20798.03 करोड़ की प्राप्ति
  • प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के जून माह में कुल रूपए 17982.96 करोड़ का राजस्व प्राप्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के जून माह में कुल रू0 17982.96 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के जून माह में रू0 16924.73 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार गत वर्ष माह जून की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह जून में मुख्य कर-करेत्तर राजस्व प्राप्ति के प्रमुख मद के अंतर्गत रू0 1058.23 करोड़ राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही मे कर राजस्व के अंतर्गत रू0 72620.18 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष रू 54186.64 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो माह जून तक राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य का 74.6 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने बताया कि माह जून 2025 में राज्य कर के अंतर्गत राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 14610.26 करोड़ के सापेक्ष रू0 9696.53 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 66.4 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जून 2024 में राज्य कर के अंतर्गत प्राप्ति रू0 9483.18 करोड़ थी। जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह जून, 2025 में कुल रू0 6645.52 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष जून, 2024 के माह में प्राप्ति रू0 6656.54 करोड़ रही थी। वैट के अन्तर्गत माह जून, 2025 में रू0 3051.01 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह जून, 2024 में प्राप्ति रू0 2826.64 करोड़ रही थी।


सुरेश खन्ना ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह जून, 2025 में कुल रू 4458.23 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह जून, 2024 में प्राप्ति रू0 3432.01 करोड़ रही थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह जून, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 2666.25 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह जून, 2024 में प्राप्ति रू0 2510.31 करोड़ रही थी। परिवहन के अन्तर्गत माह जून, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 830.15 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह जून, 2024 में प्राप्ति रू0 1126.10 करोड़ रही थी। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह जून, 2025 में प्राप्ति रू0 331.80 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह जून, 2024 में प्राप्ति रू0 373.13 करोड़ रही थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही मे राज्य कर के अतर्गत राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रु0 44356.73 करोड़ के सापेक्ष रु0 27855.93 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो माह जून 2025 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 62.8 प्रतिशत है।


जीएसटी के अंतर्गत माह जून 2025 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 34918.30 करोड़ के सापेक्ष रु0 20798.03 करोड़ की प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार वैट के अंतर्गत लक्ष्य रू 9438.43 करोड़ के सापेक्ष रु0 7059.90 करोड़ की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि आबकारी मद के अंतर्गत माह जून 2025 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 14400 करोड़ के सापेक्ष रु0 14228.92 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो लक्ष्य का 98.8 प्रतिशत है।


सुरेश खन्ना ने बताया कि स्टांप तथा निबंधन मद के अंतर्गत जून 2025 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 9415 करोड़ के सापेक्ष रु0 8353.37 करोड़ की प्राप्ति हुई है। परिवहन मद के अंतर्गत 3392.20 करोड़ के सापेक्ष रु0 2913.78 करोड़ की प्राप्ति हुई है। ऊर्जा के अंतर्गत जून 2025 तक निर्धारित लक्ष्य रू0 900 करोड़ के सापेक्ष रु0 762.72 करोड़ तथा भू राजस्व के अतर्गत रु0 156.25 करोड़ के सापेक्ष रु0 71.92 करोड़ की प्राप्ति हुई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल… मात खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा PAK देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग