
कोल्हुई, महराजगंज। कोल्हुई निवासी उद्देश्य मद्धेशिया को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल ने जनपद महाराजगंज का जिला कोषाध्यक्ष मनोनयन किया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल जनपद महाराजगंज के जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों के आम सहमति से उद्देश्य मद्धेशिया जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। इसकी जानकारी उनके शुभचिंतकों व व्यापारियों को मिली तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान उद्देश्य मद्धेशिया ने कहा कि संगठन ने हम पर भरोसा जता कर जो जिम्मेदारी हमें मिली है, उस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे और व्यापारी समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रुंगटा, जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नदीम अहमद अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष पारावाले, युवा जिला महामंत्री बृजकिशोर जायसवाल, युवा वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्याम बदन त्रिपाठी, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष योगेश जायसवाल, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोविंद सोनी, सोनौली नगर अध्यक्ष विजय रौनियार, नौतनवा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, कोल्हुई नगर अध्यक्ष दयाराम मोदनवाल, बृजमनगंज नगर अध्यक्ष किशन जायसवाल, फरेंदा नगर अध्यक्ष संजय टिंब्डेवाल, सिसवा नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, घुघली नगर अध्यक्ष रोशन वर्मा, परतावल नगर अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, निचलौल नगर अध्यक्ष शेषनाथ वर्मा, सिंदुरिया नगर अध्यक्ष सचिंद्र कुमार रौनियार, ठूठीबारी नगर अध्यक्ष दिनेश रौनियार, बरगद्ववा नगर अध्यक्ष अशोक रौनियार, जखीरा नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, बांदी ढाला नगर अध्यक्ष शंभु यादव सहित, कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के हरिराम जायसवाल, संजय पाण्डेय, कमलेश मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, लाल जी वर्मा, दीनानाथ पाठक, ओमप्रकाश यादव, सुशील अग्रहरी, प्रदीप मद्धेशिया, अरविंद जायसवाल, मानस उपाध्याय, पंकज जायसवाल, श्याम मोहन वर्मा सहित उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बधाई दी।