पीलीभीत : डीसीओ ने बीसलपुर चीनी मिल का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत। जिला गन्ना अधिकारी ने किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर का निरिक्षण किया। डीसीओ खुशी राम भार्गव ने चीनी मिल में हो रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। वर्तमान में चीनी मिल में दिसमेन्टलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया। कुछ सामान बाहर से आना है उसके लिये आर्डर जारी किये जा चुके है। समय से चीनी मिल चलाने को कार्य चल रहा है।

पिछले वर्ष चीनी मिल 03 दिसम्बर 2024 को संचालित हुई थी, मिल में 21.96 लाख कुं गन्ना पेराई की गयी थी। 17 मार्च 2024 को चीनी मिल अपने आवंटित क्षेत्र का गन्ना पेरने के बाद बंद हुई। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ हरिकृष्ण गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।

आंकड़ों को परीक्षण के साथ ही अंतिम रूप दिया जा रहा है। निरिक्षण के समय हरिकृष्ण गुप्ता, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल, अवधेश कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी, मुख्य अभियंता विजेंदर सिंह, मुख्य रासायनविद विद्या राम शुक्ला, मनोज साहू ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीसलपुर, राजेश कुमार सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर, प्रधान प्रबंधक, मुख्य अभियंता, मुख्य गन्ना अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल… मात खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा PAK देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग