रोजाना दो लोगों की समस्याओं का करें जड़ से समाधान : मनोज कुमार सिंह

  • मुख्य सचिव से 45 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने की भेंट

लखनऊ। प्रशासनिक सेवा दूसरों के लिए सोचने और कार्य करने का अवसर प्रदान करती है। सरकार अधिकारियों को आत्म-मूल्यांकन और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की स्वतंत्रता देती है। इस सेवा में चुनौतियों के साथ अनुभव प्राप्त करने का मौका भी मिलता है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वर्ष 2022और 2023 बैच के प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट के दौरान यह उद्गार व्यक्त किये।
उन्होंने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह सेवा दूसरों का मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के लिए है। स्वयं का मनोबल ऊंचा रखते हुए जनता के लिए अधिकतम कार्य करें। इससे आपकी टीम भी नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। दूसरों की सेवा से आत्म-संतुष्टि और उपलब्धि की अनुभूति होती है जो अन्य किसी सेवा में नहीं मिलती है। राजस्व प्रशासन सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण सेवा है जिसमें अधिकारियों का सीधा जुड़ाव जनता और उनकी समस्याओं से होता है।

जमीन से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कार्य करना होगा। समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा पढ़ना होगा और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी होगी। प्रतिदिन कम से कम एक या दो लोगों की समस्याओं का जड़ से समाधान करने का प्रयास करें। इस अवसर पर महानिदेशक उपाम एल. वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव नियुक्ति एम.देवराज सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल… मात खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा PAK देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप