
Maharajganj: सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत अचलगढ़ बीट के जंगल में तेंदुए ने दो विभिन्न स्थानों पर एक महिला और एक पुरुष को घायल कर दिये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र के कोट कम्हरिया टोला पटखौली निवासिनी सिताबी देवी (60) रविवार को जंगल के निकट गौशाले के पास बकरी चरा रही थी। तभी झाड़ी में छुपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया।ग्रामीणों ने शोर कर तेंदुए को भगाए। हमले में महिला को हल्की चोटें आईं जिसे परिजनों ने लइलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। दूसरी घटना मानिक तालाब टोला चन्नीपुर गांव के निकट हुई। जहां पूर्णवासी (65 ) साइकिल से जा रहे थे। जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गनीमत रही कि तेंदुआ पंजा मारने के बाद वापस जंगल की ओर भाग गया।
इस संबंध में लक्ष्मीपुर रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया तेंदुए द्वारा दो हमलों की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।उन्हों ने बताया ग्रामीण वन क्षेत्र में सतर्कता बरतें।वैसे वन कर्मी वन्य जीवों के निगरानी में लगे हुए हैं।
ये भी पढें:
आरोपी के पास कैसे आए लॉ कॉलेज के CCTV एक्सेस? कोलकाता गैंगरेप केस में गहराता साज़िश का शक
https://bhaskardigital.com/encounter-in-baghpat-stf-killed-psycho-killer-sandeep-lohar-who-used-to-target-truck-drivers-2/
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति, जल्द हो सकता है ऐलान
https://bhaskardigital.com/consensus-reached-on-india-us-trade-agreement-announcement-may-be-made-soon/