नोएडा : डीजी जेल ने किया नोएडा जेल का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

  • जेल की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्न नजर आए डीजी जेल
  • महिला बंदी, विदेशी बंदियो से पूछताछ
  • खाद उत्पादन, शहद उत्पादन का भी निरीक्षण

नोएडा। उत्तर प्रदेश के डीजी जेल पीसी मीणा के द्वारा प्रदेश की सभी जेलों के निरीक्षण किया जा रहे हैं। वहीं उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी देने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीजी जेल द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए समस्त जेल का गहनता के साथ निरीक्षण भी किया गया। हालांकि जेल की व्यवस्थाओं को देखकर डीजी जेल पीसी मीणा काफी खुश नजर आए। इस बीच जेल अधीक्षक बृजेश कुमार एवं अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि डीजी जेल पीसी मीना एवं डीआईजी जेल सुभाष कुमार शाक्य द्वारा जिला जेल गौतमबुद्धनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जेल के मुख्य द्वार पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी जेल सुभाश चन्द्र शाक्य मेरठ परिक्षेत्र मेरठ एवं जेल अधीक्षक बृजेश कुमार के द्वारा स्वागत किया गया। डीजी जेल पीसी मीना ने महिला बैरक का निरीक्षण किया गया तथा महिला बैरक में निरूद्ध महिला बंदियों पिंकी, प्रीती गुप्ता, हेमा तोमर एवं विदेशी बंदी अकीमोवा से उनकी समस्याओं के संबंध में पूंछतॉछ की गयी किसी भी महिला बंदी द्वारा कोई शिकायत नही बतायी गयी। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे आदि का वितरण किया गया। इसके बाद जेल के कौशल-विकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

कौशल-विकास केन्द्र में बंदियों द्वारा सिलाई प्रशिक्षण, हेयर कटिंग प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रषिक्षण, डांस व संगीत कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। बंदियों द्वारा ’दिल है हिस्दुस्तानी की थीम्स पर संगीत प्रस्तुति की गयी। जिसकी डीजी2 जेल एवं अधिकारियों ने दिल से प्रशंसा की गयी। इसके अलावा जेल में वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन एवं अन्दर बाग में मधुमक्खी पालन से प्राप्त शहद उत्पादन का निरीक्षण किया गया। वर्मी कम्पोस्ट एवं शहद का और अधिक उत्पादन करते हुए जेल ब्रांडिंग के साथ स्थानीय बाजार में जनमानस को उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी। डीजी जेल द्वारा सफेद चंदन की पौध का रोपण किया गया तथा डीआईजी जेल रेंज मेरठ सुभाश चन्द्र शाक्य के द्वारा बहेड़ा की पौध का रोपण किया गया।

इसके अलावा के सर्किल नं॰-दो का भ्रमण किया गया तथा पाकशाला में तैयार भोजन का निरीक्षण किया गया बंदियों के लिए निर्मित भोजन में सब्जी-आलू, भिण्डी, अरहर की दाल व चावल, रोटी बनी होने के कारण व गुणवत्ता सही पाई जाने पर प्रशंसा की पाकशाला में बंदियों के लिये निर्मित भोजन को स्वयं भोजन खाकर चेक किया गया तथा भोजन की गुणवत्ता को अच्छा बताया गया। जेल की बैरक सं0-आठ-ई का निरीक्षण किया गया। बैरक में निरूद्ध विदेशी बंदियों से उनके केस के सम्बन्ध में तथा उनकी किसी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।

किसी बंदी द्वारा कोई समस्या नही बतायी गयी। जेल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल चिकित्सालय में वार्ड-ए, सी व जी भर्ती बीमार बंदियों से उनकी समस्याएं और दवा आदि के मिलने के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। किसी बंदी द्वारा कोई सिकायत नही बतायी गयी। जेल के कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। जेल में स्थापित कैमरे क्रियाशील पाये गये। जेल में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में भी पूॅछतांछ की गयी। कर्मचारियो द्वारा कोई सिकायत नही बतायी गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक बृजेश कुमार व अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर संजय कुमार साही, जेलर राजेश कुमार मौर्या, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग