Delhi Metro ने इस लाइन की सेवाओं में किया बड़ा बदलाव, दिल्ली और हरियाणा वालों के लिए अहम अपडेट

दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ग्रीन लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। अब ग्रीन लाइन की ट्रेनें दो अलग-अलग फिक्स लूप पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों की यात्रा और अधिक सुव्यवस्थित और समय बचाने वाली होगी। DMRC ने इस बदलाव की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट के माध्यम से दी है।

दो अलग-अलग रूट पर चलेंगी ट्रेनें

ग्रीन लाइन की कुल लंबाई 29 किलोमीटर है और इस पर कुल 24 स्टेशन हैं। यह लाइन हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से शुरू होकर अशोक पार्क मेन के रास्ते दिल्ली के इंद्रलोक और कीर्ति नगर तक जाती है।

DMRC ने सोमवार से शुक्रवार तक ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं को दो हिस्सों में बांटने का फैसला लिया है:

  1. पहला लूप: ब्रिगेडियर होशियार सिंह ↔ कीर्ति नगर
  2. दूसरा लूप: मुंडका ↔ इंद्रलोक

वीकेंड पर पहले जैसा रहेगा संचालन

शनिवार और रविवार को ग्रीन लाइन की मेट्रो सेवाएं पुराने रूट पर ही संचालित की जाएंगी। यह बदलाव सिर्फ वर्किंग डेज यानी सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लागू होगा।

मुख्य इंटरचेंज स्टेशन: अशोक पार्क मेन

अशोक पार्क मेन स्टेशन को ग्रीन लाइन का प्रमुख इंटरचेंज प्वाइंट बना दिया गया है। जिन यात्रियों को इन दो लूप के बीच यात्रा करनी है, उन्हें अशोक पार्क मेन स्टेशन पर ट्रेन बदलनी होगी।

उदाहरण के लिए:

  • ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक जाना हो – अशोक पार्क मेन पर उतरकर इंद्रलोक की ट्रेन लें।
  • मुंडका से कीर्ति नगर जाना हो – अशोक पार्क मेन पर इंटरचेंज करना होगा।
  • इंद्रलोक से कीर्ति नगर या कीर्ति नगर से इंद्रलोक जाने के लिए भी अशोक पार्क मेन स्टेशन पर ट्रेन बदलनी होगी।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

DMRC का कहना है कि इस नई व्यवस्था से व्यस्त समय में यात्रियों को अधिक सुविधा होगी और सफर के समय में भी कमी आएगी। मौजूदा समय में ग्रीन लाइन पर मेट्रो ट्रेनें 4 मिनट 10 सेकंड से लेकर 8 मिनट 20 सेकंड के अंतराल पर उपलब्ध रहती हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग