देशभर में समय से पहले पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किए कई राज्यों में भारी बारिश के रेड और यलो अलर्ट

भारत में इस बार मानसून समय से पहले पूरे देश में सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को मानसून ने राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के शेष हिस्सों और पूरी दिल्ली को कवर कर लिया। 2020 के बाद यह पहली बार है जब मानसून समय से पहले देशभर में पहुंचा है। 2020 में यह 26 जून तक पूरे देश में फैल चुका था, जबकि इस बार यह 9 दिन पहले ही 24 जून तक पूरे भारत में सक्रिय हो गया है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में बारिश का जोर

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।

हरियाणा और पंजाब

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ में 119.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रोहतक, गुरुग्राम, कैथल, नूंह और पंचकूला जैसे शहरों में भी झमाझम बारिश हुई। 1 जुलाई तक इन इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

राज्य के सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 1 से 4 जुलाई तक यहां येलो अलर्ट रहेगा। सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में बाढ़ की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड

राज्य के नौ जिलों—देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है।

झारखंड में रेड अलर्ट, स्कूल में फंसे 162 बच्चे

झारखंड में सोमवार तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। पूर्वी सिंहभूम के कोवाली इलाके में एक निजी आवासीय स्कूल जलमग्न हो गया, जिसमें 162 छात्र फंस गए। रातभर छत पर समय बिताने के बाद रविवार सुबह सभी छात्रों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।

ओडिशा में बाढ़ का खतरा, नदियों का जलस्तर बढ़ा

ओडिशा के उत्तरी जिलों—बालासोर और मयूरभंज में भारी बारिश और संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। बुधबलंग, सुवर्णरेखा और सोनो नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मयूरभंज में सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने एक नए निम्न दबाव क्षेत्र के चलते राज्य में 29 जून से 4 जुलाई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन भारी

मध्य प्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है:

  • 30 जून: ग्वालियर, शिवपुरी, सतना, पन्ना, रीवा, शहडोल, बालाघाट सहित 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में येलो अलर्ट है।
  • 1 जुलाई: गुना, मंडला, बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 2 जुलाई: नीमच, मंदसौर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारि

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग