
Bhel Puri Recipe : बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को भेल पूरी का स्वाद बहुत पसंद होता है। अक्सर लोग बाहर जाकर इस स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी आसानी से भेल पूरी बना सकते हैं? बिना ज्यादा सामग्री और कम समय में तैयार होने वाली यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं घर पर भेल पूरी बनाने की आसान विधि।
भेल पूरी बनाने के लिए सामग्री
- मुरमुरे (पॉपकॉर्न या फूली हुई मुरमुरे)
- पसंदीदा नमकीन
- प्याज, बारीक कटा हुआ
- टमाटर, बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- टोमैटो केचअप
- चिली सॉस (स्वादानुसार)
- स्वाद के अनुसार नमक और मसाले
भेल पूरी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले, एक भगोने में मुरमुरे डालें और उसमें अपनी पसंद की नमकीन मिलाएं। प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। यदि आप स्पाइसी भेल पूरी पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च भी बारीक काट लें। एक कटोरी में टोमैटो केचअप और चिली सॉस मिलाएं। अपने स्वाद के अनुसार इन्हें कम या ज्यादा डाल सकते हैं। अब भगोने में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और दोनों सॉस डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार मिश्रण को तुरंत परोसें, क्योंकि भेल पूरी को ज्यादा देर रखने से उसकी कुरकुरीपन खत्म हो सकती है।