स्पिनर्स के छक्के छुड़ा देते हैं पंत, उनके खिलाफ टेस्ट में लगा चुके 65+ सिक्स, सहवाग को पीछे छोड़ा

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब वह स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन चुके हैं। पंत ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 82 छक्के लगाए हैं, जिनमें से 66 छक्के स्पिनर्स के खिलाफ आए हैं। इस आंकड़े के साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 60 छक्के थे।

पहले टेस्ट में लगाया छक्कों का अंबार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में भले ही भारत को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 134 रन (178 गेंद, 12 चौके, 6 छक्के) और दूसरी पारी में 118 रन (140 गेंद, 15 चौके, 3 छक्के) बनाए। इस मैच में कुल 9 छक्के लगाने के साथ उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ छक्कों में भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


स्पिनर्स के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़:

खिलाड़ीछक्के (स्पिनर्स के खिलाफ)
ऋषभ पंत66
वीरेंद्र सहवाग60
रवींद्र जडेजा57
एमएस धोनी56
रोहित शर्मा55

पंत अब ओवरऑल इस लिस्ट में 7वें नंबर पर

टेस्ट क्रिकेट में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की ओवरऑल लिस्ट में पंत अब सातवें नंबर पर हैं। इस सूची में शीर्ष पर हैं बेन स्टोक्स, जिन्होंने 86 छक्के लगाए हैं। पंत जल्द ही जैक कैलिस (67 छक्के) और केविन पीटरसन (68 छक्के) को पीछे छोड़ सकते हैं।

स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के – टेस्ट में:

खिलाड़ीदेशछक्के
बेन स्टोक्सइंग्लैंड86
मिस्बाह-उल-हकपाकिस्तान79
एंजेलो मैथ्यूजश्रीलंका75
एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया71
केविन पीटरसनइंग्लैंड68
जैक कैलिसदक्षिण अफ्रीका67
ऋषभ पंतभारत66

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ (ओवरऑल टॉप 15):

खिलाड़ीदेशकुल छक्के
बेन स्टोक्सइंग्लैंड133
ब्रेंडन मैकुलमन्यूज़ीलैंड107
एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया100
टिम साउदीन्यूज़ीलैंड98
क्रिस गेलवेस्टइंडीज98
जैक कैलिसदक्षिण अफ्रीका97
वीरेंद्र सहवागभारत91
एंजेलो मैथ्यूजश्रीलंका90
रोहित शर्माभारत88
ब्रायन लारावेस्टइंडीज88
क्रिस केयर्न्सन्यूज़ीलैंड87
विव रिचर्ड्सवेस्टइंडीज84
ऋषभ पंतभारत82
एंड्रयू फ्लिंटॉफइंग्लैंड82
मैथ्यू हेडनऑस्ट्रेलिया82

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग